– अनेक ग्रामों में लाभार्थियों को नहीं मिली अकुशल निधि
– स्थानिक रोजगार सेवकों की भूमिका को लेकर सवालिया निशान
यासीन शेख, गोंदिया :- गोरेगांव तहसील के ग्राम पंचायत तुमसर में आवास योजना में अकुशल राशि को लेकर मुद्दा गरमा रहा है यहां अनेक आवास लाभार्थियों को मनरेगा के तहत अकुशल निधि की किस्ते नहीं मिली है परन्तु मनरेगा ऐप रिकॉर्ड में अकुशल निधी प्राप्त होने की जानकारी दी गई है ऐसे में लाभार्थियों द्वारा स्थानिक रोजगार सेवक कि भूमिका पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं ग्राम रोजगार सेवक सुखचंद नगरीकर पर निधि अपरतफरी के आरोप लगाया जा रहें हैं जिसकी शिकायत जिला परिषद सीईओ मुरुगनथम तथा गट विकास अधिकारी गोरेगांव पंचायत समिति में दी गई है।
तहसील में ग्राम तुमसर पंचायत समिति उपसभापति रामेश्वर महारवाडे का निवास गांव है इस गांव में आगामी ग्राम पंचायत चुनाव होने वाले हैं ऐसे में यहां पुराने भ्रष्टाचार उजागर होने लगे हैं ऐसा ही एक मामला प्रधानमंत्री आवास योजना मे सामने आ रहा है अकुशल निधि को लेकर ग्राम रोजगार सेवक पर निधि अफरा तफरी के आरोप लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रत्येक लाभार्थियों को 1 लाख 50 हजार रुपए निधि दी जाती है जिसमें करीब 26 हजार रुपए निधि मनरेगा के तहत मजदूरों के बैंक खातों में जमा होती है जिसके मस्टर भरने के जवाबदारी रोजगार सेवकों की होती है इसी कड़ी में मस्टर पर बोगस मजदूरो के नाम दिए जाने के आरोप तुमसर रोजगार सेवक सुखचंद नागरीकर पर लाभार्थियों द्वारा लगाया जा रहा है उल्लेखनीय यह है कि इस विषय पर पुरे गांव में तनाव पूर्ण माहौल बना हुआ है परन्तु ग्राम सचिव दोनोडे तथा ग्राम सरपंच योगिता देशमुख ने अब तक चुप्पी साधे हुए हैं ऐसे में लाभार्थियों में आक्रोश बढ़ रहा है यहां तहसील के और भी ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों को अकुशल निधि प्राप्त नहीं होने की चर्चाएं है जिसमें ग्राम सेवकों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं जिसकी जांच की मांग नागरिकों द्वारा उठाई जा रही है।
लाभार्थियों के साथ होगा न्याय… उपसभापति रामेश्वर महारवाडे
इस बीच पंचायत समिति उपसभापति रामेश्वर महारवाडे ने कहा कि इस विषय पर जल्द ही विशेष ग्राम सभा बलाई जाएगी किसी भी लाभार्थियों पर अन्याय नहीं होगा दोषी पर कार्रवाई की जाएगी सभी लाभार्थीओ को धैर्य बनाने अपील उन्होंने गांव वासियोंसे की है.




