spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

9 वीं शादी में पकड़ी गई लूटेरी दुल्हन

– दूल्हे पक्ष से लाखों की ठगी, एजेंट समेत गिरफ्तार

बीड :- बीड जिले में फर्जी शादी करवाकर युवकों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. चौंकाने वाली बात यह है कि एक युवती पहले ही आठ शादियां कर चुकी थी और नौवीं शादी के दौरान उसका भंडाफोड़ हो गया. पुलिस ने इस मामले में दुल्हन और शादी करवाने वाले एजेंट के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. कुछ दिन पहले सोलापुर जिले के मंगलवेढा में भी शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, जहां गुजरात की एक महिला पर अपनी पहचान छिपाकर और पहले से शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी कर दूल्हे से लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा था. उस मामले में कुसुमबेन घाटाड, उसकी मां नजमा मोमीन, बहन सादिया शेख, नाबालिग भाई और एजेंट सुरेखा सूर्यवंशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. अब इसी तरह का मामला बीड जिले से सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, जिले में फर्जी शादी करवाने वाला गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और ग्रामीण इलाकों के कई युवकों को अपना शिकार बना चुका है. ताजा मामला उमापूर गांव का है, जहां एक युवक को शादी के नाम पर ठगा गया. आरोप है कि इसी युवती की पहले आठ अलग-अलग युवकों से शादी करवाई जा चुकी थी. इसके बावजूद पैसों के लालच में एजेंटों ने उसकी नौवीं शादी उमापूर के युवक योगेश शिंदे से करवा दी.

अन्य लोगों की तलाश जारी

बताया जा रहा है कि शादी तय कराने और कराने के नाम पर दूल्हे पक्ष से लाखों रुपये वसूले गए. शादी के बाद ठगी का खुलासा होने पर पीड़ित योगेश शिंदे ने चकलांबा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का रुख किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.