spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मतदाता सूची सुधार के नाम पर ठगी

– 73 वर्षीय महिला से 4.50 लाख की साइबर ठगी

नागपुर :- शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें मतदाता सूची में नाम सुधारने का झांसा देकर 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 4.50 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। आरोपी ने खुद को निर्वाचन आयोग का अधिकारी बताकर महिला का विश्वास जीता और फर्जी लिंक के माध्यम से उसकी बैंकिंग जानकारी हासिल कर खाते से रकम पार कर दी।

पुलिस के अनुसार, धंतोली निवासी 73 वर्षीय महिला के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने संपर्क कर स्वयं को निर्वाचन आयोग का अधिकारी चंद्रशेखर बताया। उसने कहा कि मतदाता सूची में नाम और अन्य जानकारी अपडेट करने के लिए नई प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके बाद आरोपी ने महिला के व्हाट्सएप पर एक फर्जी लिंक भेजा और वीडियो कॉल के जरिए उससे व्यक्तिगत एवं बैंक संबंधी जानकारी भरवा ली। आरोप है कि 20 जुलाई 2026 को महिला के कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 4.50 लाख रुपये निकालकर एक स्मॉल फाइनेंस बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दिये गये। खाते से रकम कटने की जानकारी मिलने पर महिला ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popular Articles