नागपुर :- उपराजधानी नागपुर में सब्जियों के दामों में हुई बढ़ोतरी लगातार बरकार है। रोजमर्रा की सब्जियों के दामों में कोई कमी नहीं आ रही, जिससे आम परिवारों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। पालक, शिमला जैसी सब्जियों के दाम 100 रूपये प्रति किलों के ऊपर चल रहे हैं, जिससे महिलाओं का किचन बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। नागपुर शहर में पिछले दो महीने से सब्जियों के दामों में तेजी बनी हुई है। मानसून में अतिवृष्टि होने के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ था, इस कारण बाजार में सब्जियों की आवक घट गई थी, इस कारण बाजार में सब्जियों के दामों में तेजी आई थी। हालांकि, मानसून समाप्त हो गया है, लेकिन सब्जियों के दामों में तेजी बनी हुई है। चिल्लर पालक, शिमला, ढेमस, जिसे सब्जियों के दाम 100 रुपये प्रति किलो की दर को पार कर चुके हैं।



