– पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का CP ने किया सम्मान
नागपुर :- शहर पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, अंमलदारों और पैरवी अधिकारियों को प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान नंदनवन, खापरखेड़ा और यशोधरानगर पुलिस थानों के कर्मचारियों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
नंदनवन थाना क्षेत्र में हत्या के मामले की उत्कृष्ट जांच कर आरोपी को आजीवन कारावास और आर्थिक दंड दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सीनियर पीआई कैलाश देशमाने, एपीआई संदीपान पवार, अलका ठेंगे, शीला बिसेन, पंकज नागोसे, योगेश डफ, अमोल कोठिया और रोशन वरखेड़े को सम्मानित किया गया। वहीं, खापरखेड़ा पुलिस ने चोरी के मामले का पर्दाफाश कर 2 लाख 96 हजार 800 रुपये का माल जब्त किया था। इस कार्रवाई के लिए सीनियर पीआई संदीप बुवा, एपीआई सचिन यादव सहित पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार यशोधरानगर पुलिस ने चोरी और वाहन चोरी के 6 मामलों का खुलासा कर 2 लाख 40 हजार रुपये का माल जब्त किया था। इस सराहनीय कार्य के लिए एएसआई नीलकंठ नन्नावरे, गणेश गुप्ता, रवि अहिर और अमोल अत्तरकर को प्रशंसापत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, अपर पुलिस आयुक्त वसंतराव परदेशी और विनीता साहू उपस्थित थी।






