spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हत्या का प्रयास, दो साल से फरार आरोपी अरेस्ट

नागपुर :- हत्या के प्रयास के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को शहर पुलिस की अपराध शाखा के चेन स्नैचिंग विरोधी दस्ते ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धम्मदीप नगर, गणेशपेठ निवासी आशीष मोहन तायडे (22) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस का दस्ता शाम करीब 7 बजे क्षेत्र में गश्त कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अजनी पुलिस थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले का फरार आरोपी आशीष गणेशपेठ बस स्टैंड परिसर में आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल जाल बिछाया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ अजनी पुलिस थाने में धारा 307 सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। वह पिछले दो वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अजनी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Popular Articles