नागपुर :- अंबाझरी पुलिस थाना क्षेत्र के रामनगर, तेलंगखेड़ी इलाके में एक 32 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान रामनगर, तेलंगखेड़ी, नागपुर निवासी मोरेश्वर राजू उईके (32) के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोरेश्वर ने किसी अज्ञात कारण के चलते अपने किराए के मकान में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक की मां ज्योति राजू उईके (62) की शिकायत के आधार पर अंबाझरी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। युवक द्वारा आत्महत्या करने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।






