– बैटरी रूम से ₹1.5 लाख का केबल चुराया, मामला दर्ज
अमरावती :- शहर में बीएसएनएल के भूमिगत बंकरों से जेसीबी और पोकलैंड की मदद से बड़े पैमाने पर केबल चोरी करने वाला गिरोह लगातार सक्रिय है। ज्ञानमाता हाईस्कूल के पीछे और गाडगेनगर थाना क्षेत्र में हुई करीब 20 लाख रुपये से अधिक की केबल चोरी की दो बड़ी वारदातों के बाद भी पुलिस को अब तक गिरोह का कोई सुराग नहीं मिला है। इसी बीच चोरों ने अब सीधे शाम चौक स्थित बीएसएनएल मुख्यालय पर धावा बोल दिया। मुख्यालय के बैटरी रूम से करीब 1 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का पॉवर केबल चोरी कर लिया गया। शिकायत आधारित मामला कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रशांत मधुकरराव डाभाले (52, साईनगर) बीएसएनएल के ऑटो एक्सचेंज विभाग में उपविभागीय अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 27 नवंबर को बैटरी रूम और गोदाम का निरीक्षण किया, जहाँ उन्हें 1.50 लाख रुपये का केबल गायब मिला। इसके बाद जब उन्होंने पिछले पांच सप्ताह में कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्ञानमाता हाईस्कूल के पीछे अज्ञात चोरों ने काम चालू होने का नाटक कर जेसीबी से 7 लाख का केबल निकाल लिया था। दूसरे सप्ताह में गाडगेनगर थाना क्षेत्र के कठोरा नाका परिसर से पोकलैण्ड मष्टीन से 13 लाख रुपये का केबल खींचकर ले जाने की दो घटनाएँ हुई। लगातार बढ़ती वारदातों के बावजूद स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा को अब तक गिरोह का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर रही है।
उधर किसानों के मोटर-पंप भी चुरा ले गए चोर
अमरावती किसानों के खेतों में लगे मोटरपंप और कॉपर केबल चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में मंगरूल दस्तगीर थाना क्षेत्र के कावली परिसर में अज्ञात चोरों ने किसान के कुएं से 5 हजार की मोटर और 25 हजार का 35 फीट कॉपर केबल चुरा लिया। घटना 27 नवंबर की शाम की सौरभ प्रभाकर ठाकरे (37, कावली) के खेत में उजागर हुई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महीनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो अलग-अलग चोरी की घटनाएं सामने आई। अज्ञात चोरों ने 7 जुलाई को 89 मीटर केबल और 2 सितंबर को 101 मीटर केबल चुराया। दोनों घटनाएं फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।








