spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

राहुल गांधी सहित 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी

– पुलिस हिरासत में आरोपी राज सिंह आमेरा

नागपुर :- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाले राज सिंह आमेरा को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया. कोटा शहर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दी गई धमकी को गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए आरोपी को डिटेन किया. कोटा शहर एसपी तेजस्वनी गौतम की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि इस मामले में विधिक कार्यवाही जारी है. कानून सर्वोपरी है. कानून को हाथ में लेने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई तय है.

वीडियो में राज सिंह आमेरा ने खुद को करणी सेना का कोटा संभागीय प्रभारी बताया. वहीं, करणी सेना ने कहा कि इससे हमारा कोई संबंध नहीं है. फिलहाल जिस अकाउंट से ये धमकी दी गई थी वह बंद कर दिया गया है. आमेरा कोटा का रहने वाला है. इसने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट डालकर धमकी दी थी.

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, “लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाधी को खुलेआम हत्या की धमकियां दी जा रही हैं, ये RSS की वही ज़हरीली मानसिकता है जिसने कभी नाथूराम गोडसे को जन्म दिया था. ये BJP-RSS की कट्टर वैचारिक उग्रता का मॉडल है, जहां असहमति और विरोध को “राष्ट्र-विरोध” बताकर पहले माहौल बनाया जाता है, और अंत में हिंसा की जमीन तैयार करते हैं. इसके आगे उन्होंने कहा, “संवैधानिक पद पर बैठे नेता विपक्ष राहुल जी करोड़ों हिंदुस्तानियों के हक व न्याय की आवाज़ हैं. लेकिन हैरानी की बात है कि उन्हें हत्या की धमकी देने और षड्यंत्र करने वाले उग्र संगठनों के नेता व कार्यकर्ता आजाद घूम रहे हैं. आखिर ऐसे लोगों पर कब कार्रवाई होगी? BJP-RSS कितना भी ज़हर घोल ले, ये देश गोडसे की सोच पर नहीं, गांधी के रास्ते पर चलेगा.”


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.