spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

एक्टर विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी

– उनकी रैली में भगदड़ से 41 मौतें; सीबीआई जांच की मांग, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

चेन्नई :- तमिल सिनेमा के एक्टर विजय के नीलांकरई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चेन्नई पुलिस को रविवार रात कॉल में बताया गया कि घर में बम रखा है। पुलिस ने तुरंत एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ाई और बम स्क्वॉड ने तलाशी ली। हालांकि, अब तक विस्फोटक मिलने की खबर नहीं है।

उधर, विजय की चुनावी रैली में हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या 41 पहुंच गई है। रविवार को 65 साल की घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुल 41 मृतकों में 18 महिलाएं, 13 पुरुष और 10 बच्चे शामिल हैं। 95 लोग घायल हैं, जिनमें से 51 भर्ती हैं। तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय ने शनिवार को चुनावी रैली की थी। इसमें 10 हजार लोगों की परमिशन थी, लेकिन 30 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ आ गई। इससे भगदड़ मच गई। विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम ने साजिश का आरोप लगाते हुए रविवार को मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की। एक्टर विजय तय वक्त से करीब 6 घंटे की देरी से करूर पहुंचे, जिससे उन्हें देखने के लिए बहुत भारी भीड़ जमा हो गई। शाम 7.45 बजे के करीब कुछ लोग विजय की बस की तरफ बढ़ने लगे, जिससे भगदड़ के हालात बन गए। धक्का-मुक्की में कई लोग बेहोश हो गए। कई लोगों को गर्मी और भीड़ की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने लगी। भगदड़ में कई बच्चे परिवार से बिछड़ गए, कई भीड़ में दब गए, लोग उन्हें कुचलते चले गए। विजय के मंच के पास बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए न पुलिस मौजूद थी, न वॉलंटियर्स। नतीजतन भीड़ बेकाबू हो गई। प्रशासन को 30 हजार लोगों के आने का अनुमान था, लेकिन 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। इतनी भीड़ संभालने के इंतजाम नहीं थे। तमिलनाडु सरकार ने जांच कमीशन बनाया मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस हादसे की जांच के लिए जस्टिस अरुणा जगदीसन की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया। स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को 10‑10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। वहीं, घायलों को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.