गोंदिया :- ज़िले के अर्जुनी मोरगांव तालुका के गोठणगांव क्षेत्र में हाल ही में संजयनगर में एक 5 वर्षीय बच्ची की तेंदुए के हमले में मौत की घटना ताज़ा ही थी, कि अब एक और दर्दनाक घटना सामने आई है।
रविवार तड़के करीब 1:30 बजे देवरी तालुका की ग्राम पंचायत पलसगांव अंतर्गत मौजा धमदीटोला गांव में एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला गहरी नींद में थी, तभी बाघ ने उसे मच्छरदानी और कंबल सहित घसीटते हुए जंगल की ओर गोंदिया ज़िले के देवरी तालुका स्थित धमदीटोला गांव में रविवार तड़के दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गहरी नींद में सो रही एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला को मच्छरदानी और कंबल सहित उसके घर से बाहर घसीटते हुए जंगल की ओर ले जाया गया। इस हमले में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रभाबाई शंकर कोराम ( 49, निवासी आलेवाड़ा) के रूप में हुई है। घटना तब हुई जब पूरा गांव नींद में था। चीख-पुकार सुनकर गांववाले जमा हुए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हाल ही में इसी ज़िले के संजयनगर में तेंदुए के हमले में एक 5 साल की बच्ची की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे वन्यजीव हमलों से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। वन विभाग और प्रशासन से मांग की जा रही है कि प्रभावित इलाकों में तत्काल सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएं।








