spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

उम्मीदवारों को दी जा रही धमकी और लालच

नागपुर :- रामटेक के सांसद श्यामकुमार बर्वे ने पत्रकार परिषद के माध्यम से राज्यमंत्री एड. आशीष जायसवाल का बिना नाम लिए उम्मीदवारों को धमकाने एवं लालच देने का आरोप लगाया है. कन्हान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश यादव द्वारा राज्यमंत्री एड. आशीष जायसवाल की उपस्थिति मे शिंदे सेना मे प्रवेश लेने के बाद कांग्रेस ने पलटवार करते हुए राजेश यादव के भतीजे पूर्व नगरसेवक विनय यादव को कन्हान कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही प्रभाग क्रमांक 5 से अपना समर्थन जाहिर कर दिया. जिसके कारण कन्हान नप चुनाव में राजनीतिक तनाव बढ़ने लगा है. पत्रकार परिषद मे सांसद बर्वे, पूर्व वित्त मंत्री राजेंद्र मुलक, पूर्व मंत्री सुनील केदार, पूर्व जिप अध्यक्ष रश्मि बर्वे सहित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्वनी बैस तथा उपाध्यक्ष नरेश बर्वे उपस्थित थे.

Popular Articles