spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

20 दिन के बच्चे को नदी में फेंका

गोंदिया :- 17 नवंबर को रात करीब 11 बजे रावनवाड़ी पुलिस स्टेशन के तहत डांगुरली में 20 दिन के बच्चे के चोरी होने का मामला सामने आया। इस मामले से हड़कंप मच गया था। इस बीच, जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रावनवाड़ी पुलिस ने जांच तेज कर दी। 19 नवंबर को सुबह बच्चे का शव महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली वाघ नदी के किनारे पानी में तैरता हुआ मिला। इस बीच, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मां ने ही बच्चे को नदी बेसिन में फेंका था। कुल मिलाकर, ‘पूत-कपूत सुने हैं पर न माता सुने कुमाता’ वाली कहावत को इस घटना ने कलंकित कर दिया।

गोंदिया जिले के डांगुरली गांव की रिया राजेंद्रसिंह फेये ने 20 दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। इसी बीच, 17 नवंबर को रात करीब 10 बजे बच्चे की मां टॉयलेट के लिए बाहर गई और कुछ मिनट बाद जब लौटी तो 20 दिन का बच्चा गायब था। महिला ने अपने पति और रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। आस-पास के इलाके में तलाश करने के बाद रावनवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। गांव में नदी के किनारे बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की तो जांच में पता चला कि बच्चे की मां ने ही बच्चे को मार डाला है। रिया की शादी राजेंद्रसिंह फेये से हुई थी। शादी के बाद रिया काम करना चाहती थी। इसलिए वह बच्चा नहीं चाहती थी, रिया गर्भवती हो गई और उसके पति ने उसे अबॉर्शन नहीं कराने दिया। 20 दिन पहले बच्चे का जन्म हुआ। इसके बाद उसे अपने स्वार्थ के चलते यह सोचा बच्चे की वजह से उसे घर पर ही रहना होगा और वह काम नहीं कर पाएगी। इसलिए, बच्चे के जन्म के बाद रिया ने बच्चे को मारने की साज़िश रची और उसने आधी रात को बच्चे को घर के पास एक नदी में फेंक दिया। निर्दयी आरोपी माँ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ रावनवाड़ी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

Popular Articles