spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अजनी में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

– शव जलाकर सबूत मिटाने का किया प्रयास

नागपुर :- अजनी थाना अंतर्गत सेंट्रल रेलवे कॉलोनी, जयवंत नगर क्षेत्र में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। एक मजदूर ने अपने ही दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मेडिकल से मिली रिपोर्ट के आधार पर हत्या के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान धनसिंग दमरसिंग उईके मंडला (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी गणेश धुर्वे निवासी आवुराई कटंगी, जिला मांडवा (मध्यप्रदेश) बताया जा रहा है। दोनों लगभग 10–15 दिनों से अजनी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत पर काम कर रहे थे और वहीं पर रहते भी थे।

घटना 19 नवंबर की रात की बताई जा रही है। ठेकेदार श्याम चहांदे को मृतक धनसिंग ने फोन करके बताया था कि गणेश धुर्वे स्थल से लाइट बंद कर चला गया है। अगले दिन सुबह जब मिस्त्री हलीम निर्माण स्थल पर पहुँचा तो उसने ऊपर के कमरे में धनसिंग का जला हुआ शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।शव परीक्षण रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतक की मौत जलने से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिनमें आरोपी गणेश धुर्वे को रात में भागते हुए देखा गया। जांच में पाया गया कि आरोपी ने पहले अपने दोस्त का गला दबाकर हत्या की और बाद में शव को आग लगाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया।फिलहाल पुलिस ने हत्त्या के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। हालांकि इस हत्या के मामले में शामिल आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है जिसकी तलाश की जारी है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.