spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

सक्षम अग्निशमन सेवा के लिए अग्निशामकों के प्रशिक्षण का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान – सुधाकर काळे, पूर्व अग्निशमन अधिकारी

– अग्नि एवं सुरक्षा – अग्निशामक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (बैच क्रमांक 33) का शुभारंभ

नागपूर :- दिनांक 01 अगस्त 2026 को अखिल भारतीय स्थानीय स्वराज्य संस्था द्वारा संचालित अग्नि एवं सुरक्षा – अग्निशामक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के 33वें बैच का शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन नागपुर महानगरपालिका अग्निशमन विभाग के पूर्व अग्निशमन अधिकारी श्री सुधाकर काळे के शुभ हस्तों से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व अग्निशमन अधिकारी रविकांत बिसेन, दिनकर निंबाळकर, पूर्व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. अपरूप अडावदकर, कोल इंडिया के पूर्व मुख्य सुरक्षा अधिकारी वासुदेव कुलकर्णी तथा पर्वतारोहण प्रशिक्षक भुवन पटेल की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का प्रास्ताविक अखिल भारतीय स्थानीय स्वराज्य संस्था के क्षेत्रीय निदेशक जयंत पाठक ने प्रस्तुत किया। उन्होंने संस्था द्वारा वर्षों से संचालित अग्निशमन प्रशिक्षण की गौरवशाली परंपरा, उसके उद्देश्य तथा अग्निशमन प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि सुधाकर काळे का स्वागत जयंत पाठक द्वारा किया गया। वहीं अग्निशमन पाठ्यक्रम की प्रशिक्षु प्राची नाटकर ने सभी अध्यापकों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।

अपने मार्गदर्शन भाषण में सुधाकर काळे ने अग्निशमन सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, साहस, आपातकालीन परिस्थितियों में कार्य करने की कार्यप्रणाली तथा अपने लंबे सेवाकाल के अनेक प्रेरणादायी अनुभव प्रशिक्षुओं के साथ साझा किए। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण अवधि के दौरान पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ परिश्रम करने तथा एक सक्षम, अनुशासित एवं जनसेवा के प्रति समर्पित अग्निशामक बनने का आह्वान किया। उनका मार्गदर्शन सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन एवं आभार प्रदर्शन सुशील यादव ने किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, सभी विशिष्ट अतिथियों, अध्यापकों, कर्मचारियों तथा उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.