spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

“भरोसे ने ली जान: खापरखेडा के 11 साल के जीत की हत्या 

खापरखेडा :- 11 वर्षीय जीत युगराज सोनेकर की हत्या के मामले में सावनेर की प्रथम श्रेणी न्यायालय ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। यह हिरासत सोमवार, 22 सितंबर तक जारी रहेगी। गुरुवार (18 सितंबर) को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। इस चौंकाने वाले हत्याकांड का मास्टरमाइंड राहुल पाल बताया जा रहा है, जो हत्या के बाद उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था। मगर उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। जीत का अपहरण 15 सितंबर (सोमवार) की शाम को किया गया था। उसी रात, कार में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

अपहरण के बाद आरोपियों ने जीत के पिता से रकम की मांग की, जिससे केस को फिरौती और साजिश की दिशा मिल गई। इस केस में राहुल पाल, यश वर्मा और अरुण भारती को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को जल्द ही पकड़ लिया गया, और अब पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी है। राहुल पाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला है। वह जीत के परिवार का विश्वासपात्र था और उनके घर में उसका आना-जाना था। किसी को भी शक नहीं था कि वह ऐसी खौफनाक साजिश रचेगा। जीत के माता-पिता अलग-अलग रहते हैं, और कुछ दिन पहले वह अपने पिता के पास रहने आया था। राहुल ने जीत के नाना को सूचना दी कि वह अपने पिता के पास है। इसके बाद नाना ने जीत को वापस खापरखेडा बुला लिया। राहुल ने जीत के पिता से सीधे फिरौती नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश जाने के लिए पैसे मांगे थे, जिससे कोई शक न हो। यह मामला न सिर्फ एक मासूम की हत्या है, बल्कि यह भी दिखाता है कि भरोसा किस तरह से जानलेवा धोखा बन सकता है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

फाईल फोटो


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.