spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दो देशी कट्टों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

– खापरखेड़ा पुलिस ने घर में छिपाकर रखे थे हथियार किए जब्त

नागपुर/ खापरखेड़ा :- खापरखेड़ा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी बनावट के दो अग्निशस्त्र बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर 2026 की रात करीब 1 बजकर 26 मिनट पर खापरखेड़ा पुलिस की जांच टीम इलाके में रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भीमनगर, वार्ड नंबर 4 निवासी साहिल विनोद पाटिल अपने घर में अवैध रूप से हथियार छिपाकर रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर साहिल के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से दो काले-सिल्वर रंग के देशी बनावट के अग्निशस्त्र बरामद हुए। पूछताछ में साहिल ने बताया कि ये हथियार उसे उसके रिश्तेदार आर्यन अजय गुप्ता ने दिए थे।

इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी जयभोले नगर, चनकापुर निवासी आर्यन अजय गुप्ता को भी इस मामले में गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ खापरखेड़ा पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने ये हथियार किस उद्देश्य से अपने पास रखे थे और इनके जरिए किसी वारदात को अंजाम देने की योजना तो नहीं थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल सहित वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप बुवा और उनकी टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Popular Articles