spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

एमडी ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार

– क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की कार्रवाई, 43.74 लाख रुपये का माल जब्त

नागपुर :- शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने भांडेवाड़ी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 43 लाख 74 हजार 600 रुपये मूल्य का एमडी (मेफेड्रोन) पाउडर, वाहन और अन्य सामान बरामद किया है। इस मामले में भांडेवाड़ी पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 200/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 22(क) एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, वैष्णवी देवी नगर स्थित विस्टा टैटू स्टूडियो के पास संदेह के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के सभी कानूनी प्रावधानों का पालन करते हुए दो पंचों की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 151 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 30.20 लाख रुपये बताई गई है।इसके अलावा पुलिस ने दो मोबाइल फोन (50 हजार रुपये), एक इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा व अन्य सामग्री (1 हजार रुपये), एक होंडा सिटी कार (15 लाख रुपये) तथा एक सुजुकी एक्सेस मोपेड (1 लाख रुपये) जब्त की। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 43.74 लाख 600 रुपये आंका गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद नियाज समसूल अंसारी (34) और मोहम्मद असलम समसूल अंसारी (34), दोनों निवासी राजनगर वाठोडा, भांडेवाड़ी, नागपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद नियाज के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है, जबकि मोहम्मद असलम के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज है।पुलिस इस मामले में विशाल उर्फ फल्ली गुप्ता, निवासी वाठोडा, नागपुर की तलाश कर रही है। उसके विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती तथा आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न मामले दर्ज बताए गए हैं। कार्रवाई के बाद आरोपियों एवं जब्त किए गए माल को आगे की जांच के लिए भांडेवाड़ी पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.