spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

कन्हान में मूसलाधार बारिश से मकान गिरा

-मदद के लिए आगे आए स्थानीय नागरिक

कन्हान :- पिछले 48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण पारशिवनी तहसील के अंतर्गत कन्हान पिपरी नगर परिषद के प्रभाग क्रमांक 5 जवाहर नगर कन्हान में गुरुवार शाम 7:30 बजे एक कवेलु-कच्चा मकान गिर गया। यह मकान दीपा दादाराव शेंडे का है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान को भारी नुकसान पहुंचा है।

घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता मयुर माटे, रोहित मानवटकर और स्थानीय नागरिकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद कार्य शुरू किया। तुरंत उन्होंने ग्राम राजस्व अधिकारी को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौजा-कन्हान पिपरी 15 के ग्राम राजस्व अधिकारी अनिकेत दिवटे और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना स्थल पहुंचकर घटना की नुकसान का जायजा लिया तथा उचित मुआवजे का आश्वासन दिया।

पिछले 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण कन्हान और कांद्री शहरों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। खेतों में पानी के तेज बहाव के साथ-साथ कही इलाको मे घरों में पानी घुस गया है। सिहोरा, पिपरी, कांद्री और कन्हान क्षेत्रों में कुछ घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है, जबकि कई मुख्य सड़कें जलमग्न हो गई हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.