spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

महादुला से पारशिवनी रोड पर दो बाईक की आमने सामने की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत तिन घायल

पारशिवनी :- पारशिवनी से दहेगाव मार्गे महादुला रोड के पास आज दोपहर करीब साढ़े ११ बजे हुए दोनो बाईक की आमने सामने सिधी टक्कर से भीषण सड़क हादसे में एक महिला राई उमराव मेश्राम आमडी निवासी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बेटा महेंद उमराव मेश्राम आमड़ी निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया. इनके अलावा ज्योत्सना हरिश माटे ( नागपुर), तथा दुसरी मोटर सायकल चालक अमोल संजय राठौड़ ( ईटगाव, पारशिवनी) तीनो गंभिर जख्मी हुये .मृतक का नाम राई उमराव मेश्राम (उम्र ५२ वर्ष, निवासी आमड़ी, तहसील पारशिवनी, ) बताया गया है, जबकि घायल पुत्र का नाम महेंद उमराव मेश्राम (उम्र ३२ वर्ष) निवासी आमडी( पारशिवनी), अन्य घायल बाईक स्वार ज्योत्सना हरिश माटे ( नागपुर), व दुसरी मोटर सायकल चालक अमोल संजय राठौड़( उम्र३०) निवासी ईटगाव – पारशिवनी है. मां-बेटा दोनों किसी काम से महादुला( पारशिवनी) गए थे और आज शुक्रवार सुबह ११ बजे महादुला से दहेगाव जोशी रोड से पारशिवनी होते आमडी गांव लौटते समय यह हादसा महादुला के पास हुआ. उनकी बाइक ( एम एच ४० बि व्ही ८६९९) को सामने से इटगाव से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एम एच ४० सि पी ६६५४ ने जोरदार टक्कर मारी. इस टक्कर में राई उमराव मेश्राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा महेंद उमराव मेश्राम व ज्योत्सना हरिश माटे व आरोपी मोटर सायकत चालक अमोल संजय राठौड गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद मृतक के दुसरे पुत्र पुत्र मंगेश उमराव मेश्राम की शिकायत पर पारशिवनी पुलिस ने अपराध क्रमांक ४९८/२५ नुसार कलम १०६( १),१२५ बी,२८१, भा न्या सं व १८४ मो वा का अन्वये शिकायत दर्ज कर आरोपी की मोटर सायकल क्रमांक एम एच ४० सि पी ६६५४ के चालक अमोल संजय राठौड़ के खिलाप मामला दर्ज कर आगे की जांच थानेदार राजेश कुमार थोरात के मार्गदर्शन में पारशिवनी पुलिस कर रही है. इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र शोक और दुख का माहौल है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.