spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शिकायतकर्ताओं से बदसलूकी पर दो अधिकारी निलंबित

मुंबई :- ओशिवरा पुलिस स्टेशन में दो गुटों के बीच विवाद सुलझाते समय शिकायतकर्ताओं से बदसलूकी करने के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जाँच के आदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई ज़ोन 9 के पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेदाम के आदेश पर की गई। 4 नवंबर को जोगेश्वरी के आनंद नगर इलाके में दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। उस समय एक दुकानदार पर हमले को लेकर तनाव पैदा हो गया था। एक पार्टी के कार्यकर्ता उसके समर्थन में पुलिस स्टेशन पहुँचे थे। उसी समय एक महिला यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन आई थी। उस पार्टी के स्थानीय नेता ने इस महिला को न्याय दिलाने के लिए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों से मुलाकात की। कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा थाना परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी करने के आरोप हैं।

रमेश केंगर और सहायक निरीक्षक गणेश गायके को निलंबित कर दिया गया है। उप-निरीक्षक बाबू तोत्रे, दीपक बर्वे और कांस्टेबल अजीम ज़ारी सहित दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ जाँच शुरू कर दी गई है। बांद्रा डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त सात दिनों के भीतर प्रारंभिक जांच करेंगे।

Popular Articles