spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गोरेवाड़ा से पुणे चिड़ियाघर भेजे गए दो बाघ

– CZA की मंजूरी के बाद हुआ वन्यजीवों का स्थानांतरण

नागपुर :- गोरेवाड़ा वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर से बुधवार को एक नर और एक मादा बाघ को पुणे के राजीव गांधी प्राणी उद्यान एवं वन्यजीव अनुसंधान केंद्र भेजा गया। आवश्यक पशु चिकित्सा जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शाम 5 बजे दोनों बाघों को पुणे से आई टीम के सुपुर्द किया गया।

गोरेवाड़ा परियोजना की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुणे की टीम का नेतृत्व पशु चिकित्सा अधिकारी घनश्याम मोहन पवार ने किया। वन्यजीवों के स्थानांतरण के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उन्हें रवाना किया गया। देशभर के चिड़ियाघरों के बीच वन्यजीवों के आदान-प्रदान के प्रस्ताव के तहत केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए), नई दिल्ली ने इस स्थानांतरण को मंजूरी दी थी। इसी मंजूरी के आधार पर गोरेवाड़ा केंद्र से दोनों बाघों को पुणे के प्राणी उद्यान में भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।

Popular Articles