spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

समृद्धि सर्कल पर ट्रेलर पलटा

– कंडक्टर की मौत, चालक जख्मी

नागपुर :- समृद्धि सर्कल पर मंगलवार की रात एक लोहे के पाइप से लदा ट्रेलर पलट गया। ट्रेलर का चालक और कंडक्टर पाइप के नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही हिंगना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पाइप हटाए गए और दोनों जख्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान कंडक्टर की मौत हो गई और चालक का उपचार जारी है। मृतक नवबस्ता, कानपुर निवासी संजय यादव (29) बताया गया। चालक बिल्लोर, कानपुर निवासी शैलेंद्र सिंह वेदप्रकाश सिंह (37) का एम्स अस्पताल में चल रहा है।

मंगलवार रात 9.30 बजे के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि समृद्धि सर्कल के समीप यूपी 78/ केएन 2396 नंबर का ट्रेलर रास्ते के किनारे पलट गया है और 2 लोग भीतर फंसे हुए हैं। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर संजय और शैलेंद्र बड़े-बड़े लोहे के पाइप के नीचे दबे दिखाई दिए और केबिन चकनाचूर हो गया था। पुलिस ने तुरंत मदद के लिए क्रेन बुलाई। क्रेन की सहायता से पाइप हटाए गए और दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। महामार्ग पुलिस के हेडकांस्टेबल ओमप्रकाश पवार की शिकायत पर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। चालक भी गंभीर जख्मी होने के कारण ट्रेलर पलटा कैसे, यह पता नहीं चल पाया है।

Popular Articles