नागपुर :- हैहय क्षत्रिय कल्चुरी सभा, नागपुर द्वारा आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में गुलाबी साड़ियों में सजी-धजी महिलाओं ने हाउज़ी और अन्य रंगारंग गेम्स के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी महिलाओं ने मिलकर इस खास दिन को खुशनुमा बना दिया। आयोजन महिला समिति की अध्यक्ष सुचित्रा नशीने और सचिव मुक्ता कटकवार के नेतृत्व में हुआ, महिला समिति राखी पशीने, चित्रा मोहबे, रेखा पशीने, मीनाक्षी भारद्वाज, रिता मोहबे, रजनी पशीने रश्मि नशीने, विभा तरहाटे, वर्षा पशीने, मीनाक्षी पशीने, ब्रिजलेखा मोहबे, केतकी मोहबे, रीता खुबेले, निधि गुप्ता इन महिलाओं की उपस्थिती थी ।








