नागपुर :- छोटा ताजाबाग के एक मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नगदी व गहनों सहित 8.52 लाख रु. का माल चुराकर ले गए. यह घटना 15 से 17 दिसंबर के बीच हुई. सुर्वे ले-आउट, प्लॉट नं. 61 निवासी चंद्रकांत आंबुलकर परिवार संग शादी के कार्यक्रम के लिए यवतमाल गए थे. तभी अज्ञात आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया.








