spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

1.50 करोड़ की रिश्वत मांगी, 40 लाख में डील

– महाराष्ट्र में दो GST अधिकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली :- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 40 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में सीजीएसटी के एडिशनल कमिश्नर (आईआरएस) अधिकारी, एक जीएसटी सुपरिटेंडेंट और उनके कथित सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीजीएसटी के एडिशनल कमिश्नर विनय कुमार कंथेती, सुपरिटेंडेंट राकेश कुमार सिन्हा और नरिंदर राजपूत के रूप में हुई है। तीनों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने 26 अगस्त को जीएसटी सुपरिटेंडेंट राकेश कुमार सिन्हा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता की पत्थर खदान से जुड़ी फर्म के जीएसटी और रॉयल्टी मामले को निपटाने के एवज में 1.50 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई के मुताबिक, बातचीत के बाद रिश्वत की रकम घटाकर 40 लाख रुपये तय की गई। इसके बाद अधिकारियों ने कथित तौर पर यह रकम लेने की जिम्मेदारी नरिंदर राजपूत को सौंप दी।

40 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा

सीबीआई ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और नरिंदर राजपूत को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों जीएसटी अधिकारियों ने रिश्वत की रकम स्वीकार किए जाने की बात मानी। सीबीआई मामले में आगे की जांच कर रही है और रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Popular Articles