spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कोराडी में 141 करोड़ का जलशुद्धीकरण प्रकल्प

– 7 गांवों को मिलेगा शुद्ध पानी, परियोजना का पालकमंत्री ने किया भूमिपूजन

नागपुर :- कोराडी क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए महानिर्मिती कोराडी की ओर से 141 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक जलशुद्धीकरण परियोजना स्थापित की जाएगी। रविवार को पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों परियोजना का भूमिपूजन किया गया। इस परियोजना की क्षमता 27 एमएलडी होगी और इसके माध्यम से प्रतिदिन 2 करोड़ 70 लाख लीटर पानी का शुद्धीकरण किया जा सकेगा।

एक वर्ष में काम पूरा करने का लक्ष्य

वर्तमान में कोराडी औष्णिक विद्युत केंद्र की ओर से आसपास के गांवों को पानी की आपूर्ति की जाती है। हालांकि, मौजूदा जलशुद्धीकरण व्यवस्था की क्षमता सीमित होने के कारण पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में कठिनाइयां आ रही थीं। इसी समस्या को देखते हुए नई परियोजना स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इस परियोजना का लाभ नांदा, पांजरा, महादुला, कोराडी, खापरी, कोराडी वसाहत तथा कोराडी औष्णिक विद्युत केंद्र के कर्मचारियों और रहिवासियों को मिलेगा। परियोजना का काम एक वर्ष के भीतर पूरा कर इसे शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे क्षेत्र में नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर कुंभारे, महादुला नगर पंचायत की अध्यक्ष हेमलता सावजी, उपाध्यक्ष वैशाली पखिड्डे, कोराडी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच नरेंद्र धनोले, महानिर्मिती कोराडी के कार्यकारी संचालक विलास मोटघरे, मुख्य अभियंता विराज चौधरी और भूषण शिंदे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा नागरिक उपस्थित थे।

Popular Articles