spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

मार्च-अप्रैल के इंतजार के बीच खाते में आए 1500 रुपये

– 3000 की उम्मीद, पर खाते में आए 1500 रुपये

 नागपुर :- महाराष्ट्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी और गेम चेंजर मानी जाने वाली ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना’ एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले दो महीनों से किस्तों का इंतजार कर रही लाखों लाभार्थी महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना के पैसे जमा होना शुरू हो गए हैं। हालांकि, इस बार महिलाओं के बीच खुशी के साथ-साथ थोड़ा भ्रम भी देखा जा रहा है।

फरवरी के बाद तकनीकी कारणों से मार्च और अप्रैल महीने की किश्तें रुक गई थीं। उम्मीद की जा रही थी कि सरकार दोनों महीनों के बकाया मिलाकर 3000 रुपये एक साथ ट्रांसफर करेगी। लेकिन, फिलहाल महिलाओं के खातों में केवल 1500 रुपये की ही किश्त पहुंची है। शेष 1500 रुपये अगले कुछ दिनों में आएंगे या इसके लिए और लंबा इंतजार करना होगा, इस पर अभी तक प्रशासनिक स्पष्टता नहीं मिली है।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिन महिलाओं ने अपनी केवाईसी प्रक्रिया समय पर पूरी की है, उनके खातों में ही पैसे भेजे जा रहे हैं। याद दिला दें कि सरकार ने केवाईसी के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 की थी। जिन महिलाओं की यह प्रक्रिया अधूरी है, उन्हें जल्द से जल्द इसे पूरा करने की सलाह दी गई है।

अपात्र लाभार्थियों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक

योजना में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। जांच के दौरान पाया गया कि कई अपात्र महिलाएं भी गलत जानकारी देकर लाभ उठा रही थीं। प्रशासन ने ऐसी महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए हैं, जिससे लाभार्थियों की कुल संख्या में बड़ी कटौती देखी गई है। सरकार का लक्ष्य है कि योजना का लाभ केवल पात्र और जरूरतमंद महिलाओं तक ही पहुंचे।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.