नागपुर :- रविवार की सुबह अजनी पुजिस पेट्रोङ्क्षग करते समय मिली जानकारी के आधार पर रेलवे पुलिस कैंटिन से 5० मिटर की दूरी पर रेलवे कॉलोनी परिसर में एक ई-रिक्शा से जा रहे दो लोगों को रोककर उनका नाम पूछने पर उन्होंने अपना नाम एहतेशाम खान सलीम खान (19) संघर्षनगर, यशोधरानगर और मोहम्मद मेहबूब आलम मो. मुस्ताक शेख (23) माजरी, पार्वती नगर, कलमना बताया. उनके पास की रिक्शा में रखी दो खर्डा बॉक्स का निरीक्षण करने पर उसमें प्रतिबंधित नाइलॉन मांजा की कुल 19 पक्रिया किमत 1 लाख 2० हजार रू.का माल मिला. आरोपियों के कब्जे से नाइलॉन मांजा, दो मोबाइल और ई-रिक्शा ऐसा कुल 3 लाख 4० हजार रू. का माल जब्त किया. आरोपियों के खिलाफ अजनी थाने में मामला दर्ज किया है. पुलिस आगे जांच कर रही है.








