spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

18 महीनों में नागपुर से 371 ट्रेनें रद्द

– लाखों यात्री प्रभावित, आरटीआई से खुलासा यात्रियों की बढ़ी परेशानी

नागपुर :- नागपुर होकर गुजरने वाली ट्रेनों के लगातार रद्द होने और देरी से चलने के कारण यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि अब कन्फर्म रेलवे टिकट भी यात्रा की गारंटी नहीं रह गया है। इससे यात्रियों को महंगे वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जबकि कई लोगों को अपनी यात्रा रद्द या स्थगित करनी पड़ रही है।

सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से 31 मई 2026 के बीच 371 ट्रेनें रद्द की गईं। इन रद्द ट्रेनों से 51 लाख से अधिक यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई है। यह जानकारी नागपुर के आरटीआई कार्यकर्ता अभय कोलारकर को मध्य रेलवे (सेंट्रल रेलवे) से प्राप्त हुई है। आरटीआई के आंकड़े बताते हैं कि देश के प्रमुख रेलवे जंक्शनों में शामिल नागपुर में लगातार ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि बार-बार ट्रेनें रद्द होने और समय पर सूचना नहीं मिलने के कारण उन्हें हवाई यात्रा, बस या निजी वाहनों जैसे महंगे विकल्प अपनाने पड़ते हैं। इससे न केवल आर्थिक बोझ बढ़ता है, बल्कि महत्वपूर्ण पारिवारिक, व्यावसायिक और सामाजिक कार्यक्रम भी प्रभावित होते हैं। आरटीआई से सामने आए इन आंकड़ों के बाद यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेनों के रद्द होने की संख्या कम करने, समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने तथा यात्रियों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने की मांग की है।

Popular Articles