spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पति को खटिए से बांधकर सटाए बिजली के तार

– मार-मारकर किया लहूलुहान,आरोपी पत्नी गिरफ्तार

फतेहपुर :-फतेहपुर में घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।आरोप है कि पत्नी ने पति को चारपाई से बांधकर पूरी रात बेरहमी से पीटा और बिजली का करंट भी लगाया। गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पति के साथ मारपीट और प्रताड़ना का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने पति को रातभर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और बिजली का करंट भी लगाया। पुलिस ने घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया है।…

चारपाई से बंधा, खून से सना संजीव

मामला जिले के औंग थाना क्षेत्र के परसदेवपुर गांव का है। जहां सोमवार सुबह पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि घायल संजीव तिवारी खून से सना और चारपाई से बंधा था। उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया है।

चारपाई से बांधकर पिटाई और करंट

अस्पताल में संजीव तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी ने रविवार रात उन्हें चारपाई में बांधकर बंधक बना लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोप है कि पत्नी ने बिजली के तार से उन्हें करंट भी लगाया। घायल की हालत में सुधार होने के बाद उसके भाई ने आरोपी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

संजीव के भाई ने कराई एफआईआर :

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना औंग अंतर्गत गांव परसदेवपुर में सोमवार सुबह एक घटना हुई थी जिसमें 112 को सूचना मिली कि संजीव तिवारी नामक व्यक्ति की पत्नी ने उनको बांधकर, बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और है और पत्नी ने उनको बिजली के तार से करंट भी लगाया है। इस सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सबसे पहले संजीव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहा उसका बयान लिया गया। उसके बाद जब अस्पताल में उनकी स्थिति बेहतर हुई है, तो उनके भाई के द्वारा संजीव की पत्नी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और संजीव की पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है।

Popular Articles