नागपुर :- सोमवार को इतवारी स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18०29 डाउन कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों के बीच जोर-जोर से चिल्लाकर हुड़दंग व अशांति फैलाते हुए 4 व्यक्तियों को पकड़ा गया. पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शुभम ठाकुर, राजाराव, मोनू ठाकुर एवं विक्की देवदास सभी निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़ बताया. उक्तचारों को उचित कानूनी कार्रवाई हेतु शासकीय रेल पुलिस इतवारी को सौंपा गया. जहां उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है. यात्रियों से अपील की गई है कि, वे अपने सामान की स्वयं सुरक्षा करें तथा रेलवे परिसर या ट्रेनों में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी आरपीएफ पोस्ट, शासकीय रेल पुलिस, ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मचारियों अथवा रेल मदद टोल फ्री नंबर 139 पर दें, ताकि समय रहते उचित वैधानिक कार्रवाई की जा सके.
ट्रेन में हुड़दंग मचानेवाले 4 गिरफ्तार


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.



