spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

कलमेश्वर के डोरली में कुएं में गिरे तेंदुए को बचाया

कलमेश्वर :- नागपुर वन विभाग के अंतर्गत कलमेश्वर वन क्षेत्र के मौजा डोरली (गंगाजी) इलाके में एक खेत के किनारे स्थित कुएं में गिरे एक तेंदुए को सफलतापूर्वक और सुरक्षित रूप से बचाया. दुंदेश्वर पांडुरंग धोटे के खेत में एक तेंदुआ कुएं में गिर जाने की सूचना मिलते ही वन क्षेत्र अधिकारी पी. आर. शिरपुरकर अपने अधीनस्थों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थिति का जायजा लेने के बाद नागपुर स्थित त्वरित बचाव दल (टीटीसी) को बुलाया गया. सूचना मिलते ही नागपुर स्थित बचाव दल के वनपाल एस. एस. मरसकोल्हे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. कलमेश्वर वन रेंज और नागपुर के टीटीसी के संयुक्तप्रयासों से तेंदुए को बचाने का अभियान चलाया गया. कई घंटों की अथक मेहनत के बाद, लगभग एक साल के तेंदुए को कुएं से सफलतापूर्वक बचाया गया. नागपुर वन विभाग की उप वन संरक्षक डॉ. विनीता व्यास, काटोल के सहायक वन संरक्षक एम. डी. मोहिते, कलमेस्वर के वन रेंज अधिकारी पी. आर. शिरपुरकर और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों ने डॉ. विनीता व्यास के मार्गदर्शन में इस संपूर्ण अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. मानद वन्यजीव संरक्षक उधम सिंह यादव भी मौके पर उपस्थित थे. इसके अलावा, थानेदार मनोज कालबांडे और उनके सहकर्मियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था कर सहयोग प्रदान किया. तेंदुए को सुरक्षित बचा लिया गया और आगे के इलाज के लिए उसे नागपुर के सेमिनरी हिल्स स्थित वन्यजीव उपचार केंद्र में भेज दिया गया है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.