spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

चोरी की 4 घटनाओं का पर्दाफाश, फरार आरोपी गिरफ्तार

– यशोधरानगर पुलिस ने 2.39 लाख का माल किया जब्त

नागपुर :- यशोधरानगर पुलिस ने चोरी की विभिन्न वारदातों में वांछित आरोपी नाईक तालाब निवासी विक्की उर्फ बिट्टू योगेश डेहरिया (24) को गिरफ्तार कर चार मामलों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और चांदी के सिक्के व आभूषण सहित कुल 2 लाख 39 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, यादव नगर निवासी मिलिंद मेश्राम (48) के घर में चोरी की वारदात हुई थी। उनकी मां घर का मुख्य दरवाजा बंद कर पुणे में अपनी बेटी से मिलने गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर ने दरवाजे का ताला तोड़कर बेडरूम में रखी अलमारी से 3 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण सहित कुल 28 हजार 800 रुपये का सामान चोरी कर लिया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि नाईक तालाब निवासी विक्की उर्फ बिट्टू वनदेवी नगर झोपड़पट्टी क्षेत्र में घूम रहा है। आरोपी पहले से ही दो चोरी के मामलों में वांछित था। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे पटरी के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी ने यादव नगर में घरफोड़़ी करने के साथ ही यशोधरानगर, शांतिनगर और हुड़केश्वर थाना क्षेत्रों में तीन दुपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूल की। जांच में यह भी सामने आया कि वह शांतिनगर और हुड़केश्वर पुलिस थानों में दर्ज चोरी के मामलों में वांछित था। पुलिस ने आरोपी से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और चांदी के सिक्के व आभूषण सहित कुल 2,39,500 रुपये का माल जब्त किया है। मामले में आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक युनूस चांद शेख, पु.उपनि. नीलकंठ नन्नावरे, पु.हवलदार गणेश गुप्ता, रवि अहिर, मंगेश गिरी, अमोल भेंडेकर, मंगेश गिरी, लक्ष्मण पडवाल, रितेश दुधे, अक्षय कुलसंगे और अमोल आप्तुलकर की टीम ने की।

Popular Articles