spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

आंख में 2 लोगों ने मिर्ची पाउडर झोंककर 7.16 लाख रुपये लूट

नागपुर :- निजी संस्थान में कार्यरत एक कर्मचारी की आंख में 2 लोगों ने मिर्ची पाउडर झोंककर 7.16 लाख रुपये लूट लिए. यह घटना अंबाझरी थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस ने खिलेश शाहू की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. खिलेश रायपुर की फौरेक्स एक्सचेंज कंपनी में मैनेजर हैं. उनका कार्यालय झांसी रानी चौक पर है. बुधवार की दोपहर अज्ञात व्यक्ति ने उनसे मोबाइल पर संपर्क किया. 7,500 यूएस डॉलर को भारतीय करंसी में एक्सचेंज करने की मांग की. खिलेश ने उससे दस्तावेजों की मांग की. उस व्यक्ति ने खिलेश को वाट्सएप पर दस्तावेज भेज दिए.जांच करने पर उन्हें दस्तावेज सही लगे. आरोपी ने उन्हें रकम लेकर अंबाझरी तालाब के पास बुलाया. खिलेश अपनी मोपेड पर रकम लेकर अंबाझरी तालाब पहुंच गए. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 3 लुटेरे उनके पास आए. एक ने उनकी आंख में मिर्ची पाउडर झोंक दिया. अन्य 2 ने खिलेश से रकम की थैली छीन ली और फरार हो गए. खबर मिलते ही अंबाझरी पुलिस सहित क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची. दिनदहाड़े लूट होने से आला अधिकारी भी सकते में आ गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.