नई दिल्ली :- दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लॉरिश स्टे होटल में लगी भीषण आग ने सिर्फ जानें नहीं लीं, बल्कि दिल दहला देने वाली तस्वीरें भी छोड़ दीं. कहीं व्हीलचेयर पर जली लाश मिली, तो कहीं एक कपल आखिरी सांस तक एक-दूसरे को गले लगाए बैठा था.
रेस्क्यू में जुटे लोगों ने बताया कि होटल के एक बंद वॉशरूम को तोड़ने पर बेहद दर्दनाक मंजर सामने आया. अंदर एक महिला टॉयलेट सीट पर बैठी थी और उसके पास एक आदमी कुर्सी पर बैठा था. महिला ने अपना सिर उसके कंधे पर टिकाया हुआ था और दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए थे. शायद आग से बचने की उम्मीद में दोनों ने खुद को अंदर बंद कर लिया था. लेकिन धुएं ने उनकी जान ले ली.
रेस्क्यू में शामिल मोहम्मद शोएब ने कहा, ‘वो आग से नहीं, धुएं से मरे. हमने भी दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. एक अन्य कमरे में भी एक कपल बेड के किनारे बैठा मिला, जो पूरी तरह जल चुका था. रेस्क्यू टीम के अनुसार, पूरे होटल के अंदर का मंजर खौफनाक और दिल दहला देने वाला था.







