spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शादी करने का झांसा देकर 7.50 लाख रुपये ठगे

नागपुर :- नागपुर के प्रतापनगर इलाके में रहने वाली एक उच्च शिक्षित 38 वर्षीय महिला ने शादी डॉट कॉम पर अज्ञात व्यक्ति से दोस्ती की, जिसने भारत आने का बहाना करते हुए उससे शादी करने की इच्छा भी जाहिर की। भारत आने से पहले अलग-अलग बहाने से आरोपी ने महिला से करीब साढ़े 7 लाख रुपये ऐंठ लिए। हालांकि धोखाधड़ी की बात का पता चलते ही महिला ने साइबर पुलिस थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई है जिसकी आगे की जांच अब पुलिस कर रही है । मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला 38 वर्ष की है और पेशे से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री में नौकरी करती है। अपनी शादी के लिए उसने पोर्टल पर अपनी जानकारी डाली थी। जिसके चलते ही 30 अक्टूबर को अज्ञात आरोपी ने उसे रिक्वेस्ट भेजी। बाद में व्हाट्सएप नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और उनकी आपस में बातचीत शुरू हो गई । आरोपी ने खुद को इंजीनियर बताते हो अपना परिचय डॉक्टर मनीष मधुक के रूप में दिया था। उसने महिला को बताया कि वह दुबई में नौकरी करता है और वह किसी भारत की महिला से शादी करना चाहता है। महिला ने तब उसकी बातों में आकर शादी करने की इच्छा जाहिर कर दी। बाद में आरोपी ने भारत में आने का बताते हुए एयर टिकट का फोटो तक भेज दिया। दुबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया इस तरह की जानकारी देने के बाद उसने पहली बार महिला को पैसे भेजने के लिए कहा। इस तरह अलग-अलग बहानों से अभी तक आरोपी महिला से करीब सात लाख 51,150 ऐंठ चुका था । पैसे भेजने के बाद भी डॉक्टर मनीष जब भारत नहीं पहुंचा तब महिला को अपने साथ ठगे जाने का एहसास हुआ और इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद धोखाधड़ी की विविध धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Popular Articles