spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पवन हिरणवार हत्याकांड में 9 आरोपी बरी

– घायल भाई भी हमलावरों को नहीं पहचान सका!

– DNA और बैलिस्टिक सबूत साबित करने में अभियोजन नाकाम

नागपुर :- पवन धीरज हिरणवार हत्याकांड में नागपुर जिला न्यायालय ने नौ आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। जिला न्यायाधीश-20 तथा अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस.आर. तोतला ने 25 नवंबर 2026 को यह फैसला सुनाया।

मामले के अनुसार, 2 जनवरी 2025 को बाबुलखेड़ा-चिचोली परिसर में पवन हिरणवार की गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप था। इस घटना में उनके सगे भाई शैलेश उर्फ बंटी हिरणवार भी घायल हुए थे। हालांकि, मामले के शिकायतकर्ता और घायल प्रत्यक्षदर्शी बंटी हिरणवार न्यायालय में किसी भी आरोपी की पहचान नहीं कर सके। वारदात के समय कार में मौजूद हिमांशु गजभिए और साहिल उर्फ सोनू शेंद्रे ने भी आरोपियों को पहचानने से इनकार कर दिया। दोनों को अभियोजन पक्ष ने पक्षद्रोही घोषित किया था। मामले में अभियोजन पक्ष को कई महत्वपूर्ण सबूत प्रस्तुत करने में सफलता नहीं मिली। बंटी हिरणवार के अस्पताल के रिकॉर्ड में उनकी चोट गिरने के कारण लगने का उल्लेख था। वहीं, जब्त वस्तुओं पर मिले मानव रक्त का संबंध मृतक पवन हिरणवार से स्थापित करने वाला डीएनए सबूत भी उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा, जब्त हथियार से ही हत्या में इस्तेमाल की गई गोली चलाई गई थी, इसे साबित करने वाला निर्णायक बैलिस्टिक प्रमाण भी पेश नहीं किया जा सका। जब्ती की कार्रवाई को स्वतंत्र पंच गवाहों का भी ठोस समर्थन नहीं मिला। इन परिस्थितियों में अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में असफल रहा।

बरी किए गए आरोपी

सिद्धार्थ उर्फ गण्या दिनेश कोवे, अभिराज कैलास कनोजिया, ललित उर्फ अवि अरुण भुसारी, नितेश उर्फ अंकित रामचंद्र घोंगड़े, सेवक उर्फ देवदास तुलाराम मसराम, रितिक शैलेश अवसरे, गुलनवाज उर्फ शेखू इजाज खान, अजहर शेख रफीक शेख और प्रथम उर्फ बाबू मनोज शाक्य, इन सभी आरोपियों को न्यायालय ने बरी कर दिया है।

मामले का दसवां आरोपी साहिल खान फरार है और उसके खिलाफ मुकदमा लंबित है। न्यायालय ने निर्देश दिया कि जेल में बंद आरोपियों की किसी अन्य मामले में आवश्यकता नहीं होने पर उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। साथ ही सभी नौ आरोपियों को 30 हजार रुपये का अपील बंधपत्र प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया गया है।

Popular Articles