नागपुर :- भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर गुरुवार को नागपुर पहुंचे। उन्होंने डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन किया। इसके बाद सचिन खुद कार चलाकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले स्थित प्रसिद्ध ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के लिए रवाना हो गए। ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व देश के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थलों में शामिल है। यह बाघों की अच्छी खासी आबादी और समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। सचिन के लिए भी यह टाइगर रिजर्व काफी पसंदीदा माना जाता है।
Latest News
Related Posts
सचिन तेंदुलकर ताडोबा के लिए हुए रवाना





