spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

भंडारा में भीषण सड़क हादसे में 9 की मौत

– ट्रक-पिकअप की टक्कर में 3 बच्चों समेत, 3 गंभीर घायल

भंडारा :- भंडारा जिले के लाखनी तालुका में शुक्रवार तड़के करीब 3.30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए साकोली के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर से मजदूरों को लेकर नागपुर की ओर जा रही पिकअप वैन पिंपलगांव (मुंडीपार) के पास भाऊ ढाबे के नजदीक नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची थी। इसी दौरान मुंडीपार क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद ट्रक हाईवे पर चढ़ रहा था। तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन बच्चे और छह महिलाएं शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही लाखनी-साकोली पुलिस तथा गड़ेगांव हाईवे पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हुआ।

भंडारा के पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन ने हादसे में 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत तथा तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई कर रही है। हादसे के सही कारणों की जांच जारी है।

मृतकों में 3 बच्चे और 6 महिलाएं

इस भीषण हादसे में जामबई रामअवतार वर्मा (50), मीनाक्षी राजकुमार वर्मा (26), धैर्य रुपेश उईके (4), स्वीटी रुपेश उईके (6), गायत्री रुपेश उईके (30), गणेशीया अरावत पटले (22), सरिता विजय वर्मा (30), ग्रेशा राजकुमार वर्मा (2) और राजकुमारी प्रल्हाद पटेल (35) की मौत हो गई।

12 लोग घायल

हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें छह महिलाएं, चार बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों में गुलशन रमेश वर्मा (22), ललिता योगेश पटेल (26), तन्मय योगेश पटेल (4), डॉली अरावत पटेल (4), सुखयारी पटेल (20), रामकुमारी पटेल (57), रमय्या पटेल (30), दरयार पटेल (7), सुभाष विजय वर्मा (5), रितेश विजय वर्मा (3), मेघा राजकुमार वर्मा (3) तथा बोलेरो चालक जगदेव उर्फ जग्गू निर्मल वर्मा (निवासी खामला, नागपुर) शामिल हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.