spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन पर मिला गौरव: सीआरपीएफ नागपुर को ‘राजभाषा शील्ड’

नागपूर :- राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोग, प्रचार-प्रसार तथा प्रभावी कार्यान्वयन हेतु सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र, नागपुर ने वर्ष 2024-25 के दौरान उल्लेखनीय कार्य करते हुए ‘ख’ क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया ह । इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए ग्रुप केंद्र, नागपुर को प्रतिष्ठित ‘राजभाषा शील्ड’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह 29 सितम्बर, 2025 को महानिदेशालय, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें वितुल कुमार, विशेष महानिदेशक, सीआरपीएफ मुख्यालय द्वारा राजभाषा शील्ड अनिल कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नागपुर को प्रदान की गई। इस अवसर पर सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्रुप केंद्र, नागपुर द्वारा राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन में निरंतर नवाचार, कर्मठता एवं गंभीरता के साथ कार्य करते हुए विभिन्न सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए न केवल अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया, बल्कि विभागीय कार्यों में हिंदी के व्यापक और प्रभावी प्रयोग को भी सुनिश्चित किया गया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि में मुख्य भूमिका निभाने वाले निरीक्षक (राजभाषा) के. सुंदरेसन, ग्रुप केंद्र, नागपुर को महानिदेशक का प्रशंसा पदक एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित गया , जो राजभाषा कार्यों में उनकी लगन, प्रतिबद्धता तथा समर्पण का परिचायक है।

सीआरपीएफ, नागपुर का यह योगदान अन्य बटालियनों के लिए प्रेरणास्पद है और यह सम्मान न केवल संस्था की गौरवशाली उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि यह देश में राजभाषा हिंदी के संवर्धन एवं विस्तार की दिशा में एक सशक्त कदम भी है।

Popular Articles