spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पश्चिम विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ का विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ में विलय

– विधायक सुधाकर अडाबले ने निर्णय का किया स्वागत

यवतमाल :- शिक्षकों की संगठनात्मक और सामाजिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, पश्चिम विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ ने औपचारिक रूप से विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ में विलय का निर्णय लिया। रविवार को वाशिम में हुई शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक के बाद, पश्चिम संघ का औपचारिक रूप से विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ में विलय कर दिया गया। इस निर्णय से विदर्भ में शिक्षक आंदोलन और अधिक सक्षम, सशक्त और संगठित हो गया है। यह निर्णय संगठनों के पदाधिकारियों की सहमति से लिया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठनात्मक एकता की आवश्यकता पर बल दिया तथा शिक्षकों के मुद्दों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया। विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी और विधायक सुधाकर अड़बाले ने स्पष्ट किया कि अमरावती संभाग में शिक्षकों की लंबित समस्याओं और अन्य मुद्दों पर जिला, संभाग और शासन स्तर पर निरंतर कार्रवाई की जाएगी। विधायक सुधाकर अड़बाले और पूर्व विधायक वी यू डायगव्हाणे ने विश्वास व्यक्त किया कि इस ऐतिहासिक निर्णय ने विदर्भ में शिक्षक आंदोलन को नया जीवन दिया है।

Popular Articles