spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मक्का चोरी के झगड़े में बुजुर्ग किसान की हत्या

नागपुर :- नागपुर ग्रामीण के सावनेर तहसील के जटामखोरा गांव में बीती शाम मक्के की फसल को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग किसान की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और इंसानी जिंदगी की कीमत पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान 6० वर्षीय वामन मोहन इरपाची के रूप में हुई है। वे अपने साले के खेत में काम करने गए थे। शाम के वक्त उनका शव खेत के एक पानी भरे गड्ढे में तैरता हुआ मिला। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी मनीष काठुलाल उईके को शक था कि उसकी मक्का की फसल चोरी की जा रही है। इसी शक के आधार पर उसने वामन से झगड़ा किया। इस विवाद ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। आरोपी मनीष ने गुस्से में आकर लाठी उठाई और बुजुर्ग वामन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इतनी जोरदार पिटाई की कि वामन की मौके पर ही मौत हो गई।मानसिक संतुलन बिगड़ने का दिखावा करते हुए आरोपी ने हत्या के बाद शव को खेत के एक गड्ढे में फेंक दिया, ताकि वारदात को छुपाया जा सके। हालांकि, कुछ ही घंटों के भीतर उसका साहस टूट गया और वह सीधे थाने पहुंचा, जहां उसने अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीपीओ सागर खर्ड़े, थाना प्रभारी आशीष ठाकुर और फॉरेंसिक टीम पहुंची। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। इस हैवानियत भरी घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। लोग सिर्फ मक्का जैसी मामूली चीज के लिए एक बुजुर्ग के साथ इतनी बर्बरता पर आश्चर्य और गुस्सा जता रहे हैं। यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ रही हिंसा और संवेदनहीनता पर चिंताएं बढ़ा गई है।

Popular Articles