spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में आग, 8 मरीजों की मौत, 5 गंभीर झुलसे 

 – आधी रात में ट्रॉमा सेंटर बना त्रासदी का केंद्र, आग, धुआं और चीखें…

जयपुर :- राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस हॉस्पिटल में रविवार देर रात लगभग 11 बजकर 50 मिनट पर आग लग गई. यह आग अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में लगी. आग लगने के बाद हॉस्पिटल स्टाफ ने इस वॉर्ड के साथ आस-पास के वार्ड में भर्ती मरीजों को तुरंत बाहर निकालना शुरू किया. आग के साथ धुआं आस-पास के वार्ड में फैलने से वहां भी मरीजों को परेशानी हुई. 8 लोगों की मौत हॉस्पिटल स्टाफ ने कन्फर्म की है. आग से सीकर का पिंटू, आंधी का दिलीप, भरतपुर से श्रीनाथ, रुक्मणि, खुश्मा, सर्वेश, दिगंबर वर्मा और सांगानेर से बहादुर की मौत हो गई. मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. हालांकि, अभी मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है. बताया जा रहा है कि 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं. घटना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक बालमुकुंदाचार्य, एसएमएस अस्पताल मरीजों से मिलने पहुंचे.

घटना की बात कांग्रेस विधायक रफीक खान भी एसएमएस अस्पताल पहुंचे. उन्होंने सरकार और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि मृतकों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए. प्रशासन देर से जागा इस कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ा.

एसएमएस अस्‍पताल में आग की खबर के बाद सुबह चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर जयपुर के लिए रवाना हो गए. अपने निर्वाचन क्षेत्र लोहावट के दौरे पर थे. थोड़ी देर में एसएमएस अस्पताल पहुंचेंगे. फोन पर भी अधिकारियों से घटना की रिपोर्ट ली. सीएमओ से भी लगातार संपर्क में हैं.

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने से हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है. उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है.

कांग्रेस विधायक ने लगाए गंभीर आरोप  

एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में आग लगने से 3 महिलाओं सहित 8 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. इस भीषण घटना ने मन को झकझोर कर रख दिया है, हृदय अत्यंत व्यथित है. मेरी गहरी संवेदनाएँ दिवंगतों के परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में एवं शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. अभी जयपुर जिला कलेक्टर से घटना की पूरी जानकारी ली है और थोड़ी ही देर में एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुँच रहा हूं.

Popular Articles