नागपुर :- रोशनी और खुशियों को बाँटने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रेनोवेशियो फाउंडेशन इस वर्ष भी सरकारी बालक अनाथालय, पाटनकर चौक, जरिपटका में बच्चों के साथ 19 अक्टूबर, शाम 6 बजे दीवाली मनाएगा।
इस वर्ष का विषय “बच्चों की खुशियाँ” रखा गया है, जिसके माध्यम से बच्चों के बीच प्यार, अपनापन और उत्साह का माहौल बनाया जाएगा।
रेनोवातिओ फाउंडेशन नागरिकों से आमंत्रण करता है कि वे इस सामाजिक पहल में भाग लें, संस्था का सहयोग करें और बच्चों की दीवाली को और भी रोशन बनाएं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – सुरज: 80550 81819 या भारती: 89567 61344।
ऐसी पहल के माध्यम से रेनोवेशियो फाउंडेशन समाज में करुणा, समावेशन और आनंद की भावना को आगे बढ़ा रहा है — यही है दीवाली का असली संदेश।



