spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं जान्हवी कपूर, अनारकली सूट में दिखा कमाल का लुक

मुंबई  ०८ : फिल्म ‘उमराव जान’ की री-रिलीज से पहले मुंबई में एक खास स्क्रीनिंग रखी गई। इस खास मौके पर जान्हवी कपूर ने ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आई।

इस इवेंट में जाह्नवी कपूर आइवरी और बेज रंग के अनारकली सूट में नजर आईं। उनके इस ट्रेडिशनल लुक में डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला कुर्ता, फुल स्लीव्स और घेरदार स्कर्ट पहना था।

एक्ट्रेस के अनारकली सूट पर हल्की चिकनकारी, मिरर वर्क और पट्टी बॉर्डर जैसी कढ़ाई थी। इस अनारकली सूट में कुर्ते की डिजाइन डीप नेकलाइन और पूरी आस्तीनों वाली थी।

जान्हवी ने इसे चूड़ीदार पैंट और हैवी कढ़ाई वाले दुपट्टे के साथ पहना था। एक्सेसरीज में जान्हवी ने सोने के झुमके, एक सुंदर हीरे की अंगूठी और एक छोटी सी नाक की अंगूठी पहनी थी।

इस इवेंट में जान्हवी ने अपने बालों को खुला रखा था। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड-पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई थी। इस लुक में एक्ट्रेस कमाल की लग रही थी। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ‘परम सुंदरी’ फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे।

@credit/source: money control


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.