राष्ट्र और धर्म की रक्षा हेतु महोत्सव में सहभागी बनें ! – सनातन संस्था का आवाहन!
नागपूर ०८ : हिंदू धर्म की अद्वितीय और श्रेयस्कर परंपरा है गुरु-शिष्य परंपरा ! गुरुपूर्णिमा के दिन गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है; परंतु आज का समय धर्मयुद्ध का है। संपूर्ण पृथ्वी पर अधर्म का अंधकार फैल चुका है। ऐसे समय में धर्म के पक्ष में खड़ा रहना ही साधना और मोक्ष का सर्वोच्च मार्ग है। यह भाव जन-जन तक पहुंचाने और धर्म-राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा जगाने के उद्देश्य से गुरुवार, 10 जुलाई 2025 को सनातन संस्था की ओर से गुरुपूर्णिमा महोत्सवों का आयोजन किया गया है । इस वर्ष यह महोत्सव हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिळ, तेलुगु, मलयालम, बंगाली आदी भाषाओं में देशभर में 77 स्थानों स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। सभी राष्ट्र और धर्मप्रेमी हिन्दू सहपरिवार इस अनमोल पर्व का लाभ ले, ऐसा आवाहन सनातन संस्थाने किया है |
प्राचीन काल से धर्म और न्याय के पक्ष में खड़े होनेवालों के पास अधर्मींयोंकी तुलना में संख्या और संसाधन भले ही कम थे, मात्र अंतिम विजय धर्म की ही हुई; क्योंकि भगवान का आशीर्वाद धर्म के लिए लड़नेवालों के साथ होता है। आज भी परमकल्याणकारी गुरुतत्त्व सनातन धर्म की रक्षा और भारत के उत्कर्ष हेतु सक्रिय है । इसी हेतु गुरुपौर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया है।
सनातन संस्था की ओर से नागपूर जिले में निम्न स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है:
स्थान : स्व. श्रीमंत राजे तेजसिंहराव भोसले सभागृह, तुळशीबाग, महाल, नागपूर
दिनांक : 10 जुलै 2025
वेळ : सायं. 5:30
इस महोत्सवमें श्री व्यासपूजन व प.पू. भक्तराज महाराज जी का प्रतिमापूजन (गुरुपूजन), सनातन राष्ट्र शंखनाद सोहळा का प्रेरणादायी वीडियोका प्रक्षेपण, रामराज्य की स्थापना हेतु संकल्प व सामूहिक नामजप यज्ञ, समाज, राष्ट्र एवं धर्म विषयक विशेषज्ञों का मार्गदर्शन तथा “राष्ट्र और धर्म की रक्षा हेतु साधना व युद्धकालीन कर्तव्य” विषय पर श्रीकांत पिसोळकर, विदर्भ समन्वयक हिंदु जनजागृती समिती तथा स्नेहल जोशी, मुख्य वृत्त संकलक, सुदर्शन न्यूज इनका उद्बोधन होगा | स्वसंरक्षण प्रशिक्षण का प्रात्यक्षिक दिखानेवाला व्हिडिओ प्रक्षेपण, धर्म, अध्यात्म, साधना, बालसंस्कार, आचारधर्म, आयुर्वेद, प्राथमिक उपचार, स्वसंरक्षण, हिन्दू राष्ट्र आदी विषयों पर ग्रंथ-प्रदर्शनी और राष्ट्र-धर्म विषयक फ्लेक्स फलक प्रदर्शनी यहां पर लगाई जाएगी |
विशेष आकर्षण के दृष्टी से शिवकालीन शस्त्रों की दुर्लभ प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। यह एक ऐतिहासिक और प्रेरणास्पद अवसर होगा जिसका अवश्य लाभ ले, ऐसा सनातन संस्था ने आवाहन किया है |
ऑनलाइन गुरुपौर्णिमा महोत्सव –
देश-विदेश के श्रद्धालु भी इस पर्व का लाभ ले सकें, इसके लिए सनातन संस्था की ओर से हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल व मलयालम् भाषाओं में ऑनलाइन महोत्सव का आयोजन किया गया है।
हिन्दी भाषा में महोत्सव का लाभ 10 जुलाई, सायं 6.00 बजे इस लिंक पर उपलब्ध होगा : Sanatan.org/hindi/gurupurnima





