spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नागपुर में बढ़ी चोरी की वारदात

– चोरों ने जमीन खोदकर उड़ाई 40 लाख की बीएसएनएल केबल

नागपुर :- चोरों ने 30 साल पहले बीएसएनएल द्वारा बिछाई गई 40 लाख रुपए की भूमिगत केबल जमीन खोदकर चुरा ली. सैकड़ों की संख्या में नागरिकों के टेलीफोन बंद होने की शिकायत मिलने के बाद घटना का पता चला है. बजाज नगर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. बीएसएनएल द्वारा बजाज नगर के जेरिल लॉन से दीक्षाभूमि के कला भवन के बीच 30 साल पहले 1200, 800 और 400 मीटर तांबे के भूमिगत केबल बिछाए गए थे. इसी तरह वर्ष 25 साल पहले श्रद्धानंद पेठ से लक्ष्मी नगर के दौरान 1200 और 800 मीटर तांबे के भूमिगत केबल बिछाए थे. अज्ञात चोरों ने जमीन की खुदाई करके दोनों स्थानों से केबल चुरा लिए. इस घटना का बीएसएनएल और पुलिस को भी पता नहीं चल पाया, जबकि घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर बजाज नगर थाना है. 4 नवंबर को बीएसएनएल के सुभाष नगर कार्यालय को भारी संख्या में टेलीफोन बंद होने की नागरिकों से शिकायत मिलने लगीं. अचानक सैकड़ों की संख्या में शिकायत आने से बीएसएनएल के अधिकारी भी चकरा गए. अधिकारियों ने तकनीशियन प्रशांत गोंडाने को मौके पर भेजा. इसके बाद केबल चोरी का पता चला. गोंडाणे ने बजाज नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने केबल चोरी का मामला दर्ज किया है. चोरी गए केबल की कीमत 40 लाख रुपए है. घटनास्थल सुरक्षित परिसर माना जाता है. यहां चोरों के दुस्साहस दिखाए जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. चार दिन पहले सुरेंद्र नगर परिसर से चंदन का पेड़ भी चोरी हुआ था. पेड़ कटने की आवाज सुनकर नागरिक बाहर आए थे. उन्हें चार पहिया वाहन में सवार लोग पेड़ ले जाते हुए दिखाई दिए थे. अनहोनी की आशंका से नागरिकों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया. इस प्रकरण में भी बजाज नगर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.