spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दिल्ली कार ब्लास्ट की 30 तस्वीरें आई सामने : 9 मौतें, लोगों के शरीर के टुकड़े दूर जाकर गिरे

– लाल किले के पास चलती कार में भीषण धमाका, एक किलोमीटर तक गूंजा विस्फोट

– आत्मघाती हमले की आशंका

नई दिल्ली :- दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम करीब 6.52 बजे फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में धमाका हुआ।यह इतना भयानक था कि कई लोगों के लोगों के शव के चीथड़े उड़ गए। सड़क पर किसी का सिर पड़ा था, तो किसी पैर। एक शख्स की लाश कार के ऊपर नजर आई।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक डॉ. उमर पार्किंग में खड़ी आई -20 कार में लगभग ढाई से तीन घंटे तक बैठा रहा। वह एक पल के लिए भी कार से बाहर नहीं निकला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डॉ. उमर या तो किसी का इंतजार कर रहा था या फिर पार्किंग में किसी निर्देश का इंतजार में था। उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा था। दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए विस्फोट को लेकर एफआईआर दर्ज की है। सुरक्षा एजेंसियों ने आत्मघाती हमले के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। मौके से आरडीएक्स के सबूत नहीं मिले हैं।

मरने वालों की उम्र 21 से 58 साल के बीच है। इनमें से दो शवों की पहचान हो सकी है। धमाके में लोग बुरी तरह जल गए या कुछ के शरीर के टुकड़ों में दूर-दूर तक बिखर गए। ब्लास्ट कार के पिछले हिस्से में हुआ। इसकी आवाज एक किमी तक सुनाई दी। धमाके से आसपास खड़ी 6 कारें, 2 ई-रिक्शा और 1 ऑटो जल गए। पुलिस के मुताबिक जिस कार में धमाका हुआ उसमें तीन लोग थे। कार हरियाणा के गुरुग्राम में सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है। सलमान ने कार पुलवामा के तारिक को बेची थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ब्लास्ट को लेकर गृह मंत्री अमित शाह हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इसमें इंटेलीजेंस ब्यूरो चीफ, जम्मू कश्मीर पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अधिकारी शामिल होंगे। इस केस की जांच अपने हाथ में ले सकती है।

Popular Articles