spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कर्ज से त्रस्त किसान ने की आत्महत्या

नागपुर / माजरी :- माजरी (सं) फसल खराब होने और बढ़ते बैंक कर्ज के दोहरे संकट से उबरने में असमर्थ, चालबर्डी (कोंडा) के 70 वर्षीय किसान विठोबा नागोबा झाडे ने शनिवार, 9 नवंबर को आत्महत्या कर ली. उन्होंने माजरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालबर्डी में सर्वे क्रमांक 74 में विठोबा झाडे के पास 0.81 हेक्टेयर जमीन है. पिछले सीजन में भारी बारिश के कारण उनकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी. सुबह वह अपने घर से निकले और सीधे माजरी रेलवे क्षेत्र में गए और ट्रेन के आगे कूद गए. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. विठोबा झाड़े के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और पांच बेटियां है.

Popular Articles